झाबुआ – मेघनगर मे लगातार हो रही गोहत्या को लेकर प्रशासन सख्त , एसडीएम अवनधती प्रधान ने ग्राम मांडली मे निजी भूमि पर अवैध रूप से संचालित होने वाले पशु हाट को करवाया बंद ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

झाबुआ – मेघनगर से लगातार गोहत्या के प्रकरण सामने आरहे थे , जिसपर लगाम लगाने को लेकर अब प्रशासन ने कमर कस ली है , ग्राम मांडली से एसडीएम प्रधान को सुचना मिली की यहां निजी भूमि पर अवैध रूप से बिना की अनुमति के पशु हाट संचालित किया जा रहा है , एसडीएम प्रधान ने त्वरित पुलिस को सुचना दी एवं सभी को लेकर वह ग्राम मांडली पहुंची जहाँ उन्होने वहा उस भूमि पर जाकर सर्च किया पर वहा कोई नहीं मिला , एसडीएम के मुताबिक उनके आने की सुचना पहले ही उन्हें मिल गईं थी इसलिए ही वहा कोई पाया नहीं गया न पशु पाए गए ,. पर एसडीएम ने आस पास के लोगो से चर्चा की तो यहां पशु हाट लगने की सुचना सही पाई गईं , एसडीएम ने साफ साफ शब्दो मे पुलिस तथा राजस्व अधिकारीयों को निर्देश दिए की अब यहां पशु हाट संचालित नहीं होगा एवं यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कार्यवाही होंगी , एसडीएम ने निजी भूमि मालिक का भी पता निकालकर उसे एसडीएम आफिस तलब किया है , यदि यह पशु हाट निजी भूमि पर संचालित किया जा रहा था तो बिना मालिक के अनुमति के बिना यह संभव ही नहीं है , एसडीएम ने कहा की यदि भूमि मालिक की भूमिका निकली तो उनपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
एसडीएम प्रधान :- अवैध रूप से पशु हाट संचालित किया जा रहा था , मे स्वयं वहा पहुंची तो कोई मिला नहीं , और यदि अब यहां ऐसी कोई गतिविधि संचालित होती पाई गईं तो कड़ी कार्यवाही होंगी , किसी को बक्शा नहीं जाएगा ।



