झाबुआ

झाबुआ – नर्मदा जल के लिए कलेक्टर योगेश भरसट की महत्वपूर्ण पहल , खवासा क्षेत्र को माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं राणापुर सहित चार विकासखण्डों के वंचित ग्रामों को जोड़ने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले में पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीणों की जल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने नर्मदा जल से वंचित क्षेत्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही एवं नवीन परियोजना की कार्ययोजना तैयार करने का अनुरोध किया है ।

खवासा क्षेत्र को नर्मदा जल उपलब्ध कराने की पहल :- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान ग्राम खवासा के ग्रामीणों ने पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया कि खवासा क्षेत्र पूर्व में माही परियोजना तथा वर्तमान नर्मदा – झाबुआ – सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से भी वंचित है , स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. भरसट ने प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग को पत्र प्रेषित कर खवासा क्षेत्र को वर्तमान नर्मदा–झाबुआ–सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से नर्मदा जल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। साथ ही भविष्य में क्षेत्र के लिए पृथक नर्मदा जल प्रदाय योजना तैयार करने का भी आग्रह किया है ।

राणापुर सहित चार विकासखण्डों के वंचित ग्रामों को लाभान्वित करने की पहल :- इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. भरसट ने राणापुर विकासखण्ड के समस्त ग्रामों सहित झाबुआ, मेघनगर एवं थांदला विकासखण्डों के नर्मदा जल से वंचित ग्रामों के लिए पृथक वृहद जल परियोजना की कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया है , उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि राणापुर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से नर्मदा जल उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। क्षेत्र में वृहद जल परियोजना के अभाव में पेयजल एवं सिंचाई की समस्याएं बनी हुई हैं , कलेक्टर डॉ. भरसट ने विकासखण्ड राणापुर के साथ झाबुआ, मेघनगर एवं थांदला विकासखण्डों के अंतर्गत नर्मदा–झाबुआ–सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से वंचित सभी ग्रामों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने हेतु पृथक वृहद परियोजना की कार्ययोजना तैयार करने का अनुरोध किया है ।

किसानों की समृद्धि एवं ग्रामीणों को जल उपलब्ध कराना प्राथमिकता कलेक्टर डॉ. भरसट :- कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल एवं किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। नर्मदा जल से वंचित ग्रामों को लाभान्वित करने के लिए शासन स्तर पर पहल की गई है। उन्होंने कहा कि जल की उपलब्धता बढ़ने से कृषि उत्पादन, किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है ।

Related Articles

Back to top button
error: