भोपाल

देवास – कलेक्टर नेहा मीना ने अपराधियों पर चलाया कानून का दंडा , 10 अपराधियों को एक साथ किया जिलाबदर , फैसला बना जनचर्चा ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

देवास – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 आदतन अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं , कलेक्टर के इस बड़े फैसले से जिले सहित प्रदेश मे चर्चा का विषय बना है एवं अपराधियों मे खौफ जैसा माहौल भी पैदा हुआ है , कलेक्टर ने इस रुख से यह साफ हो गया है की अब देवास मे किसी अपराधी की जगह नहीं है , यदि अपराध किया तो कतई बक्शा नहीं जाएगा ।

प्रदेश मे एक साथ इतना बड़ा फैसला लेने वाले कुछ ही कलेक्टर :- प्रदेश मे ऐसे फैसले बहुत कम ही सुनने मे आते है जहाँ एक साथ 10 अपराधियों को जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हो , आम जन के हित एवं अपराधियों की कमर तोड़ने वाले फैसले से एक सकारात्मक माहौल भी बना है , कलेक्टर नेहा मीना के इस फैसले से यह तो साफ हो गया की अब देवास मे अपराधियों को पालने वाले एवं स्वयं अपराध मे शामिल लोगो के लिए जमीन नहीं बची है ।

जिला बदर किए गए आरोपि के नाम :- राजेश पिता बद्रीलाल चौहान, अभिषेक उर्फ कालू पिता अनिल मिश्रा , रजाक पिता सलीम खां , सन्नवर उर्फ अनवर पिता हीरा खां पठान , राहुल वागेला पिता शंकरलाल वागेला , राजू उर्फ राजेश पिता रामकिशन विश्नोई , आकाश सांगते पिता विरेंद्र सांगते , नूर पिता सलीम खां, लल्लू उर्फ लालू पिता मोतीलाल उर्फ मोतीराम चौहान एवं मनावर उर्फ मुनव्वर खां पिता मम्मुखां शामिल हैं , जारी आदेश के तहत सभी संबंधित आरोपियों को आगामी 6 माह की कालावधि के लिए देवास जिले तथा इससे लगे सीमावर्ती जिलों इंदौर, उज्जैन , शाजापुर , सीहोर , हरदा, खंडवा एवं खरगोन की राजस्व सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है । आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button
error: