आलीराजपुर

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारो की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश , कहा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखे एवं अवैध पटाखों बिक्री करने वालों पर करे कड़ी कार्यवाही ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारो की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि किसी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा न हो , कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले हाट-बाजारों में सतत निगरानी रखें तथा अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करते हुए कड़ी कार्यवाही करे , निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए । साथ ही लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं द्वारा शासन की निर्धारित गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसका भी निरीक्षण करें । 

Related Articles

Back to top button
error: