आलीराजपुर

आलीराजपुर – आगामी त्यौहारो के मद्देनजर एसडीएम निधि मिश्रा एवं खाद्य विभाग की सयुंक्त कार्यवाही , कई होटलो से लिए गए सैंपल , गंदगी पाए जाने पर लगाई फटकार , थमाए नोटिस ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आगामी त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम निधि मिश्रा ने आज खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ नगर स्थित मिठाई दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानो की चेकिंग की जहाँ पहले एसडीएम टीम के साथ बजरंग होटल पर पहुंची जहाँ निरिक्षण दौरान काफ़ी गंदगी पाई गईं एसडीएम ने तत्काल दुकानदार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए एवं साफ सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के सख्त निर्देश दिए उसके बाद एसडीएम मिश्रा ने महेश्वरी स्वीट , गोकुल डेयरी से मावा मिठाई और पनीर के सैंपल लिए गए एवं जांच हेतु भेजे गए , इस कार्यवाही मे तहसीलदार मंजू डावर सहित खाद्य विभाग का अमला मौजद रहा ।

वीडियो देखिए….

एसडीएम मिश्रा :- त्यौहारो के मद्देनजर लगातार कार्यवाही जारी है , आम – जन के स्वास्थ के साथ खिड़वाड कतई बर्दाश नहीं करेंगे , यदि अनियमितता पाई गईं तो कड़ी कार्यवाही होंगी ।

Related Articles

Back to top button
error: