आलीराजपुर

आलीराजपुर – प्राइवेट स्कुल संचालक से कर्मचारी ने मांगी रिश्वत , कलेक्टर नीतू माथुर के पास वीडियो लेकर पहुंचा , कलेक्टर ने तत्काल कर्मचारी को हटाया , जांच टीम गठित की ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आज मंगलवार को जनसुनवाई मे एक ऐसा मामला आया जिसने कलेक्टर आफिस मे सबको हिला कर रख दिया , एकसीलेनस्ट स्कुल के संचालक खैमराज राठौड़ ने आज जनसुनवाई मे कलेक्टर नीतू माथुर से मिलकर एक शिकायत की जिसमे उनके द्वारा एक वीडियो भी कलेक्टर को सौपा गया जिसमे जिला शिक्षा कार्यलय मे पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी दीपक धनग़र द्वारा प्राइवेट स्कुल मे कक्षा 9 और 10 की मान्यता देने के नाम पर 1 लाख की डिमांड की गईं जिसका वीडियो भी अब सोशल मिडिया पर वाइरल है , खैमराज द्वारा आवेदन देते हुए कहा गया की मे पिछले दो वर्षो से लगातार मान्यता के लिए आवेदन कर रहा हु पिछले वर्ष भी मेरे आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई और इस वर्ष मेने ज़ब आवेदन किया तो मुझसे रिश्वत मांगी गईं , राठौड़ का कहना है की यदि मे कोई अनलिगल कार्य कर रहा हु तो मुझे बताया जाए , जबकि मे यह कह सकता हु की मेरी स्कूल की तुलना अन्य स्कुल से करवाई जाए यदि कोई कमी मिले तो भले मुझे मान्यता न मिले पर इस प्रकार से रिश्वग की मांग की जाना कतई सही नहीं ।

देखिए वीडियो

क्या हुई कार्यवाही :-

कलेक्टर माथुर से ज़ब हमने बात की तो उन्होंने बताया की :- इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम निधि मिश्रा के नेतृत्व मे जांच टीम गठित की है , कर्मचारी को तत्काल जिला शिक्षा कार्यलय से हटा दिया गया है , जांच रिपोर्ट आने के बाद ऐसी कार्यवाही करेंगे की यह रिश्वत मांगने वालों के लिए एक मिशाल बनेगी , ऐसे लोगो को कतई बक्शा नहीं जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
error: