आलीराजपुर
आलीराजपुर – नवागत एसपी समर वर्मा ने किया पदभार ग्रहण , कहा अवैध शराब परिवहन पर करेंगे प्रभावी कार्यवाही ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

आलीराजपुर – 2017 बेच के आईपीइस अधिकारी जिले के नवागत एसपी समर वर्मा ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है , वे जिले के 13 वे एसपी है , समर वर्मा ने पदभार ग्रहण करने बाद कहा की ज़ब मे इंदौर से आलीराजपुर आया तो काफ़ी प्राकृतिक नजारे देखने को मिले इस जिले को भगवान ने काफ़ी प्राकृतिक सौंदर्य ने नवाजा है , उन्होंने कहा की भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाएं जा रहे नशा मुक्त मध्यप्रदेश का सपना हम सब मिल कर साकार करेंगे इस जिले मे शराब परिवहन बड़ी चुनौती है पर हम इसपर कठोर कार्यवाही एवं प्रभावी कार्यवाही कर इसे रोकेंगे , जिले को अपराधों से मुक्ति दिलवाने एवं आम जन मे पुलिस के प्रति भरोषा एवं विश्वास जगाने का काम प्राथमिकता से करेंगे ।



