आलीराजपुर

आलीराजपुर – स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन मे लापरवाही पड़ी भारी , एसडीएम निधि मिश्रा का ऐक्शन पटवारी निलंबित , जांच बैठाई ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश सरकारी की गरीब कल्याण की महत्वपूर्ण योजना स्वामित्व योजना इस योजना मे कई लाख लोगो को फ्री रजिस्ट्री के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है , सरकार की मंशा अनुसार यह कार्य की प्रगति आम जन का जीवन बदलने एवं उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभान्वित करने हेतु प्रभावी है , इस महत्वपूर्ण योजना मे लापरवाही आलीराजपुर के टीटी धखोलखेड़ा के पटवारी दिलीप ओहरिया को निलंबित कर दिया गया है , यह ऐक्शन एसडीएम निधि मिश्रा द्वारा लिया गया है , एसडीएम ने साफ तोर पर कहा की सरकार की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन मे लापरवाही कतई बर्दाश नहीं की जाएगी , एसडीएम मिश्रा ने बताया की पटवारी को 280 से अधिक रजिस्ट्री का निष्पादन करना था पर उनके द्वारा यह कार्य गंभीरता से पूर्ण नहीं किया गया इसलिए कठोर कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है एवं विभागीय जांच भी बैठा दी गईं है ।

Related Articles

Back to top button
error: