झाबुआ

झाबुआ – पेटलावद पुलिस की बड़ी सफलता , ग्राम उन्नई में घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट कर लाखों के जेवरात एवं नगदी लूटने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार , आभूषण एवं नगदी बरामद ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

झाबुआ – 09.10.2026 की रात्रि पेटलावद के ग्राम उन्नई निवासी फरियादी जयंत पिता अन्द्रयास रावत उम्र 48 वर्ष अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात्रि करीब 01:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। फरियादी द्वारा दरवाजा खोलने पर 06-07 बदमाशों ने घर में घुसने का प्रयास किया। फरियादी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने टामी एवं सब्बल से दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा देशी कट्टे से डराते हुए कुल्हाड़ी एवं लट्ठ से फरियादी जयंत रावत एवं उनकी पत्नी रजनी के साथ मारपीट की । इसके बाद घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹2,00,000/- नगदी लूटकर फरार हो गए , घटना की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 463/2026 धारा 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना से ग्राम उन्नई, कोदली एवं पेटलावद क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया था ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं विशेष टीम का गठन :- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई ।

ऐसे हुआ डकैती का खुलासा :- पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान घटनास्थल के पीछे कोदली-उन्नई रोड पर देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में खड़ी फॉर्च्यूनर कार क्रमांक GJ12BR8118 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई , उक्त वाहन के संबंध में पेटलावद से थांदला एवं मदरानी क्षेत्र तक जानकारी एकत्रित करने पर वाहन का संबंध मांडली-मदरानी क्षेत्र के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से होना पाया गया। संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने पर उनके चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई , मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिनांक 04.11.2026 को दो विशेष पुलिस टीमें गठित कर मांडली, रामपुरा, धनपुरा, मदरानी, भावपुरा एवं तितरिया क्षेत्रों में दबिश दी गई ।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर निम्नलिखित 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया :-

1 . रामसिंह पिता वानिया कटारा उम्र 25 वर्ष निवासी भावपुरा, चौकी मदरानी, थाना काकनवानी ।
2 . बदरू पिता वानिया कटारा उम्र 30 वर्ष निवासी धनपुरा (भावपुरा), चौकी रम्भापुर, थाना मेघनगर ।
3 . प्रकाश पिता तानसिंह कटारा उम्र 35 वर्ष निवासी तितरिया, चौकी मदरानी, थाना काकनवानी ।
4 . धन्ना पिता सेवा मुणिया उम्र 25 वर्ष निवासी रामपुरा, चौकी रम्भापुर, थाना मेघनगर ।
5 . पिपु पिता सेवा मुणिया उम्र 25 वर्ष निवासी रामपुरा, चौकी रम्भापुर, थाना मेघनगर ।
6 . सुनील पिता वेस्ता अमलियार उम्र 30 वर्ष निवासी मदरानी, थाना काकनवानी ।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी बाबु पिता शम्भु मुणिया निवासी धनपुरा एवं कानु पिता बोदरा डामोर निवासी धनपुरा के साथ फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक GJ12BR8118 से ग्राम उन्नई पहुंचकर डकैती की घटना कारित करना स्वीकार किया , vप्रकरण में उक्त दोनों आरोपी बाबु एवं कानु फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई :-

– सोने के टॉप्स ।

– चांदी का कंदोरा ।

– चांदी की पायजेब ।

– चांदी की चूड़ियां एवं बिछुड़ियां ।

– नगदी ₹52,600/- ।

– घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार क्रमांक GJ12BR8118 कीमत ₹15,00,000/-b।

कुल जब्त मश्रुका : ₹18,52,600/- ।

पुलिस टीम को ₹10,000/- का पुरस्कार घोषित :- पेटलावद क्षेत्र की सनसनीखेज डकैती की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लाखों रुपये का मश्रुका बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹10,000/- के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है , घटना के खुलासे पर फरियादी एवं ग्राम उन्नई सहित पेटलावद क्षेत्र के नागरिकों द्वारा झाबुआ पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की गई ।

Related Articles

Back to top button
error: