झाबुआ
झाबुआ – एसपी देवेंद्र पाटीदार ने थाना पेटलावद एवं रायपुरिया का किया निरीक्षण , फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने की दी हिदायत ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

झाबुआ – ग्राम करवड़ में आयोजित जनविश्वास शिविर मे शामिल हुए एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वारा आज शिविर में ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर निराकरण के निर्देश दिए गए । साथ ही साइबर सुरक्षा , बाल विवाह रोकथाम , ऑपरेशन मर्यादा एवं विवाह समारोहों में DJ के स्थान पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग की अपील की गई , इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा थाना पेटलावद एवं थाना रायपुरिया का निरीक्षण कर कानून – व्यवस्था , रात्रि गश्त , CM हेल्पलाइन शिकायतों, लंबित अपराधों एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी की समीक्षा की । थानों पर उपस्थित आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए , अवैध गतिविधियों पर सख्ती एवं फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी ।



