भोपाल

नरसिंहपुर – तपोभूमि वृद्धाश्रम में कलेक्टर रजनी सिंह ने वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावली , बेटी बन बांटी खुशियाँ ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो
फोटो 2

नरसिंहपुर – दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और अपनों के बीच पर्व मनाने की परंपरा को साकार करते हुए कलेक्टर रजनी सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने तपोभूमि वृद्धाश्रम बरमान पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व आत्मीयता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया , इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने वृद्धजनों को अंगवस्त्र एवं शॉल भेंट किए । साथ ही मिष्ठान , फल एवं दीपक प्रदान कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताया और पर्व की खुशियां साझा कीं । अधिकारियों की इस आत्मीय पहल से वृद्धाश्रम का वातावरण स्नेह , अपनत्व और उल्लास से सराबोर हो गया , दीपावली के इस विशेष अवसर पर वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा कर उन्हें यह एहसास कराया गया कि वे समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके सम्मान , स्नेह एवं खुशियों का विशेष महत्व है । इस आयोजन ने दीपावली के वास्तविक संदेश प्रेम , सद्भाव , सेवा और मानवीय संवेदनाओं को आत्मसात करने की प्रेरणा दी ।

Back to top button
error: