झाबुआ

झाबुआ – राणापुर क्षेत्र के चार गांवों में एसडीएम महेश मंडलोई ने किया औचक निरीक्षण , नल जल योजनाओं की बदहाली  पर तीन सचिवों को थमाए नोटिस , समूह को हटाने के निर्देश ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को एसडीएम महेश मंडलोई ने राणापुर विकासखंड के चार गांवों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नल जल योजनाओं के संचालन और स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था में भारी अनियमितताएं सामने आईं। लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने तीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए , वहीं मीनू के अनुसार भोजन नहीं परोसने पर एक स्वयं सहायता समूह को तत्काल हटाने का आदेश दिया ।

देखिए वीडियो…

स्कूल में आधे से ज्यादा बच्चे गायब , भोजन भी गुणवत्ताहीन :- एसडीएम महेश मंडलोई सबसे पहले ग्राम पाड़लवा स्थित माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां व्यवस्थाएं देख वे दंग रह गए। स्कूल में कुल 225 विद्यार्थी दर्ज हैं, लेकिन निरीक्षण के वक्त केवल 88 विद्यार्थी ही उपस्थित मिले । इसके अलावा बच्चों को दिया जाने वाला मध्याह्न भोजन न तो गुणवत्तापूर्ण था और न ही तय मीनू के अनुसार तैयार किया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने भोजन संचालित करने वाले स्वयं सहायता समूह को तत्काल हटाने के निर्देश दिए और स्कूल के प्राचार्य को भी कड़ी फटकार लगाई , गांवों में दम तोड़ती दिखी नल जल योजनाएं स्कूल के बाद एसडीएम ने ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था की पड़ताल की, जहां कई महीनों से योजनाएं ठप पड़ी मिलीं । ग्राम पाड़लवा में  केबल चोरी होने के कारण पिछले सात महीने से नल जल योजना बंद पड़ी है। वैकल्पिक व्यवस्था या सुधार नहीं कराने पर एसडीएम ने पंचायत सचिव नवलसिंह को नोटिस थमाने के निर्देश दिए । ग्राम छापरी में बीते एक वर्ष से नल जल योजना पूरी तरह बंद पाई गई। इस गंभीर लापरवाही पर एसडीएम ने पंचायत सचिव कमल बारिया को तत्काल नोटिस जारी करने का आदेश दिया । ग्राम थुआदरा में 47 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया होने से कनेक्शन कट गया और योजना बंद पड़ी थी , एसडीएम ने बकाया बिल की राशि जमा करवाकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। वही, ग्राम छायन में ग्रामीणों से चर्चा में पता चला कि यहां पांच दिन के अंतराल में पानी दिया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने व्यवस्था सुधारते हुए एक दिन छोड़कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

महेश मंडलोई एसडीएम :- आम आदमी को सुविधा पहुंचाना लक्ष्य जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। निरीक्षण में पाड़लवा स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की खराब गुणवत्ता सामने आई, जिस पर समूह को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नल जल योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पेयजल और शिक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button
error: