संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – कल अचानक जिले मे मौसम खराब होने के कारण आंधी तूफान के साथ पानी आया पर यह पानी और हवा आंधी किसानो की उम्मीदों और उनकी मेहनत पर भी पानी फेर गया , आपको बताएं की जिले मे कई ऐसे किसान है जो आम से अपनी आय चलाते है जिससे उनकी रोजी रोटी भी जुडी है पर कल हुए घटनाक्रम से आम के विक्रय कर्ता किसानो को बहुत नुकसान हुआ है , आज सामाजिक कार्यकर्ता कादू सिंह डुडवे द्वारा हमें एक किसान जो की ग्राम सेजा मे रहते है उनकी आप बीती बताई किसान कुवंर सिंह डावर अपनी आम की वाड़ी मे करीब 20 प्रकार की वेराइटी के आम का विक्रय करते है इनके आम गुजरात , राजस्थान , मध्यप्रदेश के भोपाल सहित महाराष्ट्र तक जाते थे और सीजन के दो महीने पहले से ही इनके आम की बुकिंग हो जाती थी , आज उसी किसान से ज़ब हमने फोन पर बात की तो उनके द्वारा हमें बताया गया की सर करीब 2 ट्राली के लगभग आम हवा आंधी के कारण गिर गए , कई पेड़ को भी नुकसान हुआ हमें लगभग दो से ढाई लाख तक का नुकसान हुआ हमारी पूरी उम्मीद इस सीजन से होती है पर असमय इस घटनाक्रम से हमें काफ़ी नुकसान हुआ है कृपया प्रशासन और शासन तक हमारी बात पहुंचना एवं हमें नुकसान की भरपाई या हमारी मदद करने को कहना हमने खबर मे माध्यम से प्रशासन तक इस किसान सहित जिले के हर किसान जिसका नुकसान हुआ है उनकी बात प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की कोशिस की है ।
सामाजिक कार्यकर्ता कादू सिंह डुडवे द्वारा भी किसानो की परेशानी पर जिला प्रशासन एवं शासन के जवाबदारों से यह अपील की है की इन किसानो की उचित मदद करे ताकि इतनी आर्थिक स्थिति कमजोर न हो और इन्हे मदद और हौसला मिले ।





